Posts

Showing posts from November, 2019

रिलेशनशिप में क्यों जल्दी सुलझ जाते हैं कुछ लोगों के झगड़े? ये है वजह

सभी जोड़े बच्चों, पैसे और ससुराल जैसे मुद्दों पर लड़ते हुए देखे जाते हैं. शोधकर्ताओं ने ऐसे मुद्दों पर झगड़ने वाले जोड़ों की अपेक्षाकृत खुशहाल जोड़ों के दृष्टिकोण के बारे में बताया है. अमेरिका में टेनेसी विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर एवं अध्ययन लेखक एमी राउर ने कहा, "खुशहाल जोड़े विवाद की स्थिति में एक समाधान वाला दृष्टिकोण अपनाते हैं और यह उन विषयों पर भी लागू होता है, जिन पर वे चर्चा करते हैं." जर्नल फैमिली प्रोसेस में प्रकाशित अध्ययन के लिए, शोध टीम ने दो अलग-अलग वर्ग बनाकर जोड़ों के मुद्दों पर गौर किया, जिनमें ज्यादातर शिक्षित जोड़े थे. उन्होंने खुद को खुशहाल बताया. इनमें से 57 जोड़े मध्य उम्र के थे, जिनकी शादी हुए औसतन नौ साल हो गए थे. इसके अलावा 64 जोड़े ऐसे लिए गए, जिनकी उम्र लगभग 70 वर्ष के आसपास थी और उनकी शादी को औसतन 42 साल हो चुके थे. जोड़ों को उनके सबसे गंभीर व सबसे छोटे मुद्दों को एक क्रम में बताने को कहा गया. इस दौरान बुजुर्ग जोड़ों के बीच अंतरंगता, अवकाश, घरेलू, स्वास्थ्य, संचार और पैसा झगड़े के लिए गंभीर व बड़े मुद्दे सामने आए. दोनों ही वर्ग के जो...